{"_id":"59de55d54f1c1b78548b6d14","slug":"131507743189-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी नहीं है किसी से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी नहीं है किसी से कम
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
रैली
- फोटो : amar ujala
मैनपुरी/करहल। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत वहीं विभिन्न स्कूल और कालेजों से जागरूकता रैली निकाली गई तथा प्रतियोगिताएं आदि हुईं।
आरसी महिला डिग्री कालेज के एनएसएस व एनसीसी की छात्राओं ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली। इसका शुभारंभ प्राचार्या डा. शेफाली यादव ने किया। संयुक्त सचिव डा. सुशीला त्यागी ने कहा कि भारतीय समाज में कन्याओं के प्रति कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है।
रैली के दौरान छात्राओं ने बेटी नहीं है किसी से कम, मिटा दो अपने सारे भ्रम, बेटी होती है देश की शान, इससे मिलती है सबको पहचान आदि नारे लगाए। इस अवसर पर एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट सविता, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डा. कुसुम यादव, राजेश सेन, यदुराम, रामकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल अमहेरा में प्रधानाचर्या सुलक्षणा शर्मा की देख रेख में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के तहत शपथ ग्रहण समारोह, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता आदि हुई। इसमें छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से बेटी बचाने का संदेश दिया।
करहल में चौधरी नत्थू सिंह कालेज करहल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार प्रमोद कुमार मौजूद रहे। प्राचार्य डा. शिव प्रताप, शिव सिंह चौहान, सतेंद्र, आदित्य प्रताप चौहान, डा. गीता जादौन, अशोक बघेल आदि के साथ बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों ने भी विचार व्यक्त किए।
वहीं रामा महिला डिग्री कालेज में एक कार्यक्रम किया गया। इसमें बच्चियों को सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई। ये शपथ मुख्य अतिथि एसडीएम महेश प्रकाश गुप्ता ने दिलाई। उन्होंने कहा कि बेटियों की रक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की खातिर सरकार ने विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। इस अवसर पर प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।