फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गंभीर अपराधों में गवाही देने से बच रही है पुलिस

गंभीर अपराधों में गवाही देने से बच रही है पुलिस

Sat, 23 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
गंभीर अपराधों में गवाही देने से बच रही है पुलिस
मैनपुरी। गंभीर अपराधों के विचाराधीन मुकदमों में सरकारी गवाही समय से नहीं होने के कारण अदालतों में मुकदमे लंबित पड़े हैं। सरकारी गवाह अदालत में गवाही देने में लापरवाही बरतते हैं। गवाही न होने से 105 मुकदमे निस्तारण के लिए लंबित हैं। अदालत के कारण बताओ नोटिस को सरकारी गवाह इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई पुलिस की चार्जशीट के बाद शुरू होती है। सरकारी गवाहों में विवेचना अधिकारी, पुलिस कर्मी तथा डॉक्टर महत्वपूर्ण होते हैं।

गवाही का समय आने तक कई गवाहों का जिले से तबादला हो जाता है। दूसरे जिले में तैनात सरकारी गवाह समय पर अदालत नहीं आते हैं। सुनवाई के दौरान अदालतों के कारण बताओ नोटिस तक सरकारी गवाह गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


अपर जिला जज की अदालत में विचाराधीन दलित महिला से दुष्कर्म के मामले में दरोगा एक साल से गवाही के लिए नहीं आ रहे हैं। कुर्रा क्षेत्र के दलित युवक की हत्या में भी दरोगा गवाही देने के लिए आठ माह से अदालत में नहीं आ रहे हैं। दोनों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी अदालत से जारी हो चुका है।ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसी फौजदारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के लिए सरकारी गवाही समय पर जरूरी है। समय से गवाही नहीं होने पर मुकदमा लंबित होता है। पीड़ित को न्याय पाने में देरी होती है। कभी-कभी तो मुकदमे के अन्य गवाह मर तक जाते हैं। सरकारी गवाही समय पर कराने के लिए डीएम तथा एसपी को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed