फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पांव पसार रहे संक्रामक रोग

पांव पसार रहे संक्रामक रोग

Tue, 22 Aug 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
पांव पसार रहे संक्रामक रोग
disease
कासगंज। जनपद में संक्रामक रोग का कहर बना हुआ है। बड़ी संख्या में लोग वायरल फीवर, मलेरिया, टायफाइड की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों को पर्याप्त दवाएं उपलब्ध भी नहीं करा पा रहा। लोगों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस समय मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। दोपहर के समय काफी उमस रहती है तो रात के समय मौसम में तरावट आ जाती है। मच्छरों का प्रकोप भी है। इससे लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। लोग वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, खांसी, मलेरिया आदि रोगों की चपेट में आ रहे हैं। मरीजों की स्वास्थ्य केंद्र पर भीड़ लगातार बढ़ रही है। 800 से 1000 तक मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। तेज बुखार से पीड़ित मरीजों को डॉक्टर अस्पताल में भर्ती कर इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुनहरा पुत्री मुस्तकीम निवासी अंसारी चौक, आदित्य पुत्र मुकेश निवासी अमांपुर, मनु पुत्री अशोक कुमार, निवासी एसडीएम कोर्ट के निकट को तेज बुखार आने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। सबसे अधिक दिक्कतें ऐसे मरीजों को हो रही हैं, जो सामान्य तौर पर बुखार ग्रसित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, उनको पूरी दवाएं नहीं मिल पा रहीं। स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं का टोटा है। पर्याप्त दवाएं न मिलने से मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज राज किशोर ने बताया कि चिकित्सक ने उनको पांच दवाएं लिखी हैं, जिनमें से तीन दवाएं ही दी गईं। मरीज गंगा प्रसाद ने बताया कि चिकित्सालय पर घंटों लाइन में लगने के बाद भी दवाएं नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed