{"_id":"599b150d4f1c1bc5648b4702","slug":"131503335693-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक सही करा देर रात रवाना की गई मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक सही करा देर रात रवाना की गई मालगाड़ी
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक सही करा देर रात रवाना की गई मालगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जंक्शन रेलवे स्टेशन की शंटिंग लाइन पर मालगाड़ी की बोगी के पटरी से उतरने के मामले में जांच शुरू हो गई है। वहीं देर रात पटरी से उतरी बोगी को अलग कर मालगाड़ी को रात में किशनगंज के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं इससे पहले ट्रैक की मरम्मत की गई।
गौरतलब है कि रविवार शाम चार बजे कासगंज से किशनगंज जा रही मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई थी। इससे पटरी, स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और रेलवे अधिकारी मौके पर जुट गए। रातोंरात पटरी और स्लीपर की मरम्मत करा रात करीब आठ बजे पटरी से उतरी बोगी को ट्रेन से अलग कर मालगाड़ी को किशनगंज के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं पटरी से उतरी बोगी में लदे बोल्डर जेसीबी से खाली करने के बाद बोगी को क्रेन से उठाकर पटरी पर रखा गया। मामले में रेलवे की संयुक्त जांच बैठा दी गई है। जांच के बाद आरोप स्पष्ट हो पाएंगे। इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी जांच पड़ताल की प्रक्रिया चल रही है। घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।