{"_id":"599b15094f1c1bde6e8b4646","slug":"131503335689-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्या: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती अमावस्या: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
हर हर गंगे ... गंगा घाटों पर गूंजें गंगा मैया के जयकारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज/सोरो। सोमवती अमावस्या पर गंगा घाटों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्यलाभ लिया। श्रद्धालुओं ने कछला, लहरा, हर की पैड़ी, कादरगंज, इस्माइलपुर घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान किया।
तीर्थ नगरी सोरों में पर्व के विशेष महत्व के चलते श्रद्धालु एक दिन पहले ही गंगा घाटों, घाट किनारे बनी धर्मशालाओं, आश्रमों, स्कूल कालेजों में जम गए। भोर से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर स्नान के लिए उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने हरि की पैड़ी के घाटों पर अपने पूर्वजों की आत्म शांति के लिए तीर्थ पुरोहितों से पूजन कराया। तीर्थ पुरोहितों को श्रद्धापूर्वक वस्त्र दक्षिणा आदि देकर भोजन कराया। हरि की पैड़ी और लहरा घाटों पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन कर मनौतियां मांगीं। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर साधुओं, गरीबों को भोजन, वस्त्र आदि भेंट किए गए। इसके बाद हरि की पौड़ी की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में देव दर्शन किए। वाराह मंदिर, श्याम वाराह, बालाजी, सोमेश्वर, पंचमहाशक्ति, द्वारिकाधीश, योगेश्वर, बटुकनाथ, गंगामाता, माता 84 घंटे वाली आदि मंदिरों में देवदर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गंजडुंडवारा के कादरगंज घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा स्नान किया।
गंगा में लगाए गए थे निशान
कासगंज । गंगा में बाढ़ के हालातों के चलते जलस्तर काफी बढ़ा हुआ हैं। श्रद्धालु स्नान करते हुए अधिक गहराई में न चले जाएं, इससे बचाने के लिए बल्लियों को लगाकर निशान बनाए गए थे। पीएसी की यूनिट भी तैनात रही।