फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मैनपुरी में टूटी पटरी से गुजर चुकी हैं ट्रेनें

मैनपुरी में टूटी पटरी से गुजर चुकी हैं ट्रेनें

Sat, 19 Aug 2017 11:57 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी में टूटी पटरी से गुजर चुकी हैं ट्रेनें
train
मैनपुरी। जनपद मुजफ्फर नगर में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे कई लोगों के मरने व घायल होने की सूचना है। मैनपुरी में भी कुछ दिन पहले इसी प्रकार का फ्रेक्चर दो स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर मिला था। दोनों ही बार टूटी पटरी से ट्रेनें गुजर गईं थीं। गनीमत रही कि यहां कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जनपद के लोगों की चिंताएं भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मुजफ्फर नगर जैसी घटना मैनपुरी में भी हो सकती थी। विभागीय सतर्कता से हादसा होने से बचा लिया गया था। मैनपुरी रेलवे स्टेशन से कालिंदी एक्सप्रेस, आनंद विहार कानपुर एक्सप्रेस, दो पैंसेजर समेत कुल नौ ट्रेनें विभिन्न दिनों में गुजरती हैं।
विज्ञापन


एक महीना पहले नगर के कचहरी रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर फ्रेक्चर मिला था। इसकी जानकारी विभागीय कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को देकर ट्रैक की मरम्मत कराई थी। तब दो ट्रेनें फ्रैक्चर हुई लाइन से गुजर चुकी थी। वहीं मोटा रेलवे स्टेशन के निकट भी 15 दिन पूर्व रेलवे ट्रैक पर फ्रेक्चर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने तक दो ट्रेनें टूटी पटरी से ही निकल गईं। वहीं जानकारी होने पर कर्मचारियों की सतर्कता से पैसेंजर ट्रेनें रोक दी गई थीं। इससे हादसा बच गया था। जानकारी मिलने पर फर्रुखाबाद से आए अधिकारियों ने ट्रैक की मरम्मत कराई थी। जनपद के लोगों का कहना है कि यदि सतर्कता नहीं बरती गई तो इस प्रकार के हादसे मैनपुरी में भी हो सकते थे।


वहीं सेक्शन इंजीनियर सुनील यादव का कहना है कि जिले से गुजर रही एक मात्रा रेलवे लाइन की नियमित पेट्रोलिंग कर जांच की जाती है। जैसे ही कहीं पटरी चटकी होने या फिर अन्य कोई शिकायत मिलती है तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed