फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लखनऊ के स्वाइन फ्लू, आगरा में किया अलर्ट

लखनऊ के स्वाइन फ्लू, आगरा में किया अलर्ट

Mon, 31 Jul 2017 09:37 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के स्वाइन फ्लू, आगरा में किया अलर्ट

विज्ञापन
आगरा। बेमौसम में दस्तक दे रहे स्वाइन फ्लू का वायरस चुनौती बना हुआ है। अमूमन सर्दी में पनपने वाला वायरस अब 30-40 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी जीवित रह रहा है। एसएन के माइक्रो बायलॉजी विभागाध्यक्ष डा. अंकुर गोयल बताते हैं कि इन्फ्लुएंजा ए वायरस स्वाइन फ्लू की वजह है। सामान्य इन्फ्लुएंजा से जुकाम-खांसी रहती है।

उनका मानना है कि सामान्य इन्फ्लुएंजा में सूअर, मुर्गी के वायरस आने पर ये अधिक शक्तिशाली हो गया है। अमूमन सामान्य इन्फ्लुएंजा से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता शरीर में रहती है, लेकिन फ्लू का वायरस के मुकाबले प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है। इसी के चलते अधिक तापमान तक जीवित रह रहा है। अमूमन 25 डिग्री सेल्सियस में इसके फैलने की संभावना रहती है। इसके सबसे ज्यादा फैलने की संभावना नवंबर से फरवरी के महीने रहती है।
विज्ञापन


जागरूकता के लिए चलेगा अभियान
लखनऊ में स्वाइन फ्लू के कई मरीज मिलें हैं। फिरोजाबाद में भी एक मरीज की पुष्टि हुई है। बीमारी के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी है। बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चलाएगा। सीएमओ डा. शेर सिंह का कहना है कि इलाज की पूरी व्यवस्था है। लोगों को जागरूक करने के लिए पैम्फलेट बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के ये हैं लक्षण:
बुखार-खांसी के साथ छींकें, नाक से पानी बहना
बदन दर्द, जोड़ में सूजन आ जाना
गले में दर्द, सांस लेने में तकलीफ होना
आंखों में संक्रमण, उल्टी-दस्त होना

इनका रखें ख्याल:
हाथों को घंटे-दो घंटे में साबुन से धोएं
किसी से भी हाथ मिलाने से बचें
संक्रमित मरीज के संपर्क से बचें
छींकते वक्त मुंह पर रुमाल लगाएं
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed