फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14वें वित आयोग के बजट में कटौती का प्रस्ताव

14वें वित आयोग के बजट में कटौती का प्रस्ताव

Sat, 29 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
14वें वित आयोग के बजट में कटौती का प्रस्ताव
आगरा। नगर निगम के अधिकारी निगम की माली हालत सुधारने में जुटे हैं। टैक्स की वसूली पर पूरा जोर दिया जा रहा है, उधर शासन ने 14 वें वित्त आयोग की राशि में कटौती का प्रस्ताव देकर निगम के अफसरों की नींद उड़ा दी है। अधिकारी अब लखनऊ में होने वाली बैठक की तैयारियों में जुटे हैं। ताकि वहां प्रमुख सचिव के समक्ष निगम की वित्तीय स्थिति की तस्वीर पेश कर सकें।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2016-17 में नगर निगम को वित्त आयोग से करीब 150 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें करीब 140 करोड़ रुपये वेतन में चले गए। अब सवाल यह है कि शहर के 90 वार्डों में 10 करोड़ से क्या विकास कार्य कराए जा सकते हैं। ऊपर से स्टांप ड्यूटी का पैसा भी नहीं मिल पाया। निगम की टैक्स से आय करीब 25-30 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


सदन ने निगम की आय बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर दिया था। इसके चलते अधिकारी आय में इजाफा करने के लिए पूरी ताकत से जुटे हैं। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश की मानें तो वित्तीय वर्ष 2017-18 के इन चार महीनों में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 75 फीसदी टैक्स की वसूली हो चुकी है, लेकिन परेशानी शासन ने बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव नगर विकास ने प्रस्ताव दिया है कि एफएफसी की धनराशि में कटौती की जा सकती है। उन्होंने प्रदेश के सभी नगर आयुक्तों से सुझाव मांगा है। ऐसे में अफसरों का कहना है कि नगर निगम की आय पहले से कम है। ऐसे में एफएफसी का पैसा कम हो जाएगा तो निगम के सामने वित्तीय संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed