{"_id":"594d56904f1c1b2b4d8b47c7","slug":"131498240656-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में 12 भू-माफिया किए चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में 12 भू-माफिया किए चिह्नित
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर गठित एंटी भू माफिया टास्क फोर्स ने 12 भूमाफियाआें को चिह्नित कर लिया है। जिले में 116 हेक्टेयर क्षेत्र पर अतिक्रमण माना गया है। टास्क फोर्स जल्द ही कार्रवाई की तैयारी में है। प्रशासन ने भूमाफियाओें के नाम गुप्त रखे हैं और रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही अवैध कब्जाें को लेकर हर जिले में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया। इसका उद्देश्य जिले में सरकारी जगहों पर किए कब्जे हटवाना है। डीएम ने विगत दिनाें बैठक कर विभाग को अतिक्रमण भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। अब सभी विभागों ने अपनी रिपोर्ट एडीएम प्रशासन को सौंप दी है।
एडीएम प्रशासन सतीश पाल के मुताबिक जिले में 116 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले सामने आए हैं। 12 भूमाफियाओं को चिह्नित किया गया है। प्रशासन कार्रवाई करने के लिए रणनीति तैयार करने में जुटा है। इसके लिए जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ-साथ भूमाफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी है। डीएम अमित किशोर ने बताया कि जमीन के चिह्नांकन और भूमाफियाओें के नाम पता लग चुके हैं। जल्द ही एंटी भू माफिया टास्क फोर्स कार्रवाई शुरू कर देगा।