{"_id":"59416a234f1c1b13078b4583","slug":"131497459235-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफों की हत्या कर सोना लूटने के बाद रंगा के घर रुके थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफों की हत्या कर सोना लूटने के बाद रंगा के घर रुके थे बदमाश
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सराफ मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल को गोली रंगा ने ही मारी ही थी। वारदात के बाद सभी बदमाश रंगा के घर पर ही रुके थे। यह बात पुलिस की रिमांड में आए बदमाश महेश ने कबूली है। बुधवार को उसने कोतवाली पुलिस के सामने घटना में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है। उसने बताया है कि वारदात के बाद हिस्से र्में आइं सोने की चूड़ियाें को लेकर वह आगरा में बहनों के यहां ठहरा था।
15 मई को कोयला गली में बदमाशों ने सराफा मेघ अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल की गोली मारकर हत्या करके करोड़ों रुपये का सोना लूट लिया था। पुलिस ने 20 मई को वारदात का खुलासा करते हुए आधा दर्जन बदमाशों को दबोचा और 20 लाख रुपये का सोना बरामद किया। कोतवाली पुलिस ने 10 लोगों को सलाखों के पीछे पहुुंचा दिया।
इस घटना में बुधवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने जेल में बंद बदमाश महेश को रिमांड पर लिया। कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि महेश ने वारदात में होना स्वीकारा है। महेश के मुताबिक रंगा ने ही दोनों सराफों को गोली मारी थी।
विज्ञापन
बदमाश महेश के मुताबिक वारदात वाले दिन सभी रंगा के घर ही रुके। यहां पर हुए लूट के बंटवारे में उसके हिस्से में सोने की चूड़ियां आई थीं। इसके बाद अगले दिन 16 मई को वह आगरा के सिकंदरा और गोकुलपुरा में रहने वाली अपनी दोनों बहनों के घर चला गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महेश ने लूटे सोने के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है।