फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   130 objectionable videos of BJP leader son go viral in mainpuri He make videos for his wife

भाजपा नेत्री के बेटे की 130 अश्लील वीडियो वायरल: पत्नी के लिए बनाता था Video, आखिर कैसे लीक हुए इतने क्लिप?

Fri, 30 May 2025 07:07 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: विकास कुमार Updated Fri, 30 May 2025 07:07 PM IST
सार

इस मामले में सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर 130 वीडियो एकाएक कैसे वायरल हो गए। इसे खुद युवक या उसकी प्रेमिका ने वायरल किया है या फिर किसी अन्य प्रकार से वायरल हुए हैं। इसे लेकर लोगों में चर्चाएं हैं।

विज्ञापन
130 objectionable videos of BJP leader son go viral in mainpuri He make videos for his wife
भाजपा नेत्री का वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित कथित भाजपा नेता का हाईवे पर अश्लील वीडियो कांड विवाद अभी थमा नहीं है कि यूपी के मैनपुरी में भी इस प्रकार का एक अश्लील वीडियो कांड समाने आ गया है। शहर के एक मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इतने वीडियो के वायरल होने के बाद से राजनीति भी शुरू हो गई है। वहीं भाजपा नेत्री फोन तक नहीं उठा रही हैं। तो दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए हैं। 

विज्ञापन

अलह-अलग होटल और रेस्टोरेंट लेकिन सभी में काम एक ही
मैनपुरी शहर के एक नामचीन मिष्ठान भंडार के संचालक के छोटे भाई और भाजपा नेत्री के बेटे के यह वीडियो बताए जा रहे हैं। वीडियो में वह और एक महिला बेहद अश्लील हरकतें कर रहा है। वायरल 130 वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट आदि में बनाए गए हैं। जबकि भाजपा नेत्री का बेटा विवाहित है। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की ही रहने वाली है। महिला ने भी अपने पति को छोड़ रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाकर दिखाता था पत्नी को
भाजपा नेत्री के बेटे का अपनी पत्नी से करीब चार साल से उसकी इन्हीं हरकतों को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले दिनों पति के सिगरेट से दागे जाने पर उसने पुलिस को भी बुला लिया था। मगर, मामला राजनीतिक परिवार से होने के चलते पुलिस ने रफा दफा कर दिया था। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाकर मानसिक प्रताड़ित करता था।

विज्ञापन

सब की जुबां पर एक ही सवाल- कैसे वायरल हुए 130 वीडियो
इस मामले में सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर 130 वीडियो एकाएक कैसे वायरल हो गए। इसे खुद युवक या उसकी प्रेमिका ने वायरल किया है या फिर किसी अन्य प्रकार से वायरल हुए हैं। इसे लेकर लोगों में चर्चाएं हैं।

भाजपा ने साधी चुप्पी, विपक्ष ने लिए आड़े हाथों
इस मामले में भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। महिला मोर्चा से लेकर जिला संगठन तक का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है। वहीं, सपा, बसपा, कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। कहा है कि भाजपा नेता और उनके परिवार से जुड़े लोगों की करतूत जनता के सामने आने लगी है। मगर, पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने के बजाए सत्ता के दबाव में शांत बैठा हुआ है।

कांग्रेस क्या बोली
भाजपा की कथनी और करनी में फर्क सामने आने लगा है। इनकी जुबान पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के नारे हैं। मगर, इनकी करतूत उससे इतर हैं। अगर, इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई, उसकी पत्नी को इंसाफ नहीं मिला तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। - गोपाल कुलश्रेष्ठ, कांग्रेस जिलाध्यक्ष

सपा ने साधा निशाना
भाजपा नेताओं की करतूतों से पर्दा उठने लगा है। जनता इनको 2027 के विधानसभा चुनाव में सबक सिखा देगी। भाजपा नेत्री और उसके बेटे से प्रताड़ित महिला, सपा से संपर्क करे, उसके लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ी जाएगी। - आलोक शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष

बसपा भी बरसी
भाजपा पदाधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। एक पत्नी के होते हुए इस प्रकार से किसी महिला के साथ संबंध और अश्लील वीडियो बनाना भारतीय समाज की परंपरा का हिस्सा नहीं है। - मनीष सागर, बसपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed