फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13 workers found absent during CMO's inspection, salaries deducted

Agra News: सीएमओ के निरीक्षण में 13 कर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन काटा

Sat, 29 Jun 2024 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Jun 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
13 workers found absent during CMO's inspection, salaries deducted
कासगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरोंजी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 13 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इनका एक दिन का वेतन, मानदेय काटने के निर्देश दिए गए। अत्यधिक गंदगी पायी गयी। इसके लिए अधीक्षक को सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। सीएमओ के पहुंचते ही कर्मियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सीएमओ जब स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां काफी गंदगी देखने को मिली। जिस पर नाराजगी जाहिर की गई। इसके बाद उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। बीएएम विनोद, डीआईओ आशीष, बबली, स्टाफ नर्स महेश बाबू, संगीता, महिमा, लबली, बीसीपीएम चंद्रिका प्रसाद, वार्डबॉय संजय, ओटी टेक्नीशियन दुष्यंत, डॉ. संजय सिंह, एनएमएस नरेशपाल सिंह, आयुष्मान मित्र कन्हैया तिवारी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने अधीक्षक को अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने तथा एक दिन का मानदेय अथवा वेतन काटने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि जो कर्मी स्वास्थ्य केंद्र पर अनुपस्थित मिले हैं। उनसे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश जारी कर दिए गए है। स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के बाद कर्मियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed