फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13 rooms will be constructed with 12 buildings

Agra News: 12 भवनों के साथ 13 कक्षों का होगा निर्माण

Mon, 26 Jun 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
13 rooms will be constructed with 12 buildings
कासगंज। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के जर्जर हो चुुके 12 विद्यालय भवनों के साथ 13 अतिरिक्त भवनों का निर्माण नए सिरे से बेसिक शिक्षा विभाग कराएगा। इसके अलावा जिन विद्यालय भवनों में कमियां हैं उसकी मरम्मत भी कराई जाएगी। इसके लिए शासन से बेसिक शिक्षा विभाग को 25496000 रुपये की मंजूरी मिली हैं। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित परिषदीय विद्यालयों, जिनके भवन जर्जर हो चुके है। उन्हें चिह्नित करके विभाग ने इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इनके स्थान पर नए भवनों का निर्माण करोन के लिए विभाग की तरफ से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने 12 प्राइमरी स्कूलों के भवनों और 13 कक्षों के साथ अन्य विद्ययि भवनों में मरम्मत कार्य कराने के लिए धन स्वीकृत किया है। इसमें भवनाें का निर्माण 16572000 रुपये की लागत से होगा। इसके अलावा 13 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण 7735000 रुपये की लागत से किया जाएगा। साथ ही 4 विद्यालय जिनके भवनों में मरम्मत की आवश्यकता है, उसके लिए 1189000 रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन

शासन से जिले में होने वाले निर्माण एवं मरम्मत के प्रस्तावों को मंजूरी मिली चुकी है। बजट आते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed