फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13 magistrates will be stationed inside and outside the counting complex

मतगणना परिसर के अंदर और बाहर 13 मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

Tue, 08 Mar 2022 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
13 magistrates will be stationed inside and outside the counting complex
कासगंज में मतगणना के संबंध में जानकारी देतीं डीएम हर्षिता माथुर, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने मंगलवार को मतगणना की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना परिसर के बाहर और अंदर मतगणना पंडाल में कुल 13 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम से प्रत्येक राउंड में 14 ईवीएम को निकाला जाएगा। जिसकी पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। सीसीटीवी कैमरे भी मतगणना परिसर और हॉल में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी माथुर ने बताया कि सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से प्रत्येक टेबिल पर हर व्यक्ति की निगरानी रखी जाएगी। प्रत्याशियों, मतगणना अभिकर्ताओं को फल मंडी परिसर में प्रवेश प्रात: 6 बजे दिया जाएगा। प्रत्याशियों व उनके मतगणना एजेंट के वाहन मंडी परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे। उनके वाहन की पार्किंग की व्यवस्था मंडी परिसर के बाहर रहेगी। स्ट्रांग रूम प्रत्याशियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में प्रात: 7 बजे खोला जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में मतगणना पंडाल को दो भागों में विभाजित किया गया है। इन दोनों भागों में मतगणना के लिए 7-7 टेबिल लगीं हैं। दो टेबिल पोस्टल वैलेट के लिए और दो मतगणना टेबिल लगाईं गई हैं। प्रत्येक मतगणना टेबिल के लिए प्रत्याशी एक मतगणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकता है। प्रत्येक विधानसभा में आरओ टेबिल पर प्रत्याशी, निर्वाचन अभिकर्ता या मतगणना अभिकर्ता में से एक समय में एक ही व्यक्ति उपस्थित रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा प्राप्त नेता नहीं बनेंगे अभिकर्ता
मतगणना में किसी भी पार्टी के केंद्र अथवा राज्य सरकार के मंत्री, राज्य मंत्री एवं सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति मतगणना अभिकर्ता के रूप में नियुक्त नहीं किए जा सकेंगे। यदि वह स्वेच्छा से अपनी सुरक्षा व्यवस्था छोड़ दें तब भी उसे मतगणना अभिकर्ता नियुक्त नहीं किया जा सकता। नगरपालिका अध्यक्ष, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, व अन्य जनप्रतिनिधि भी मतगणना अभिकर्ता नहीं बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed