फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13 deaths have happened in 20 days due to fog

Agra News: लगातार कोहरे के कहर से हो रहीं दुर्घटनाएं

Sun, 08 Jan 2023 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
13 deaths have happened in 20 days due to fog
कासगंज। कोहरे का मौसम सड़क यातायात के लिए अभिशाप बना हुआ है। कोहरे के कारण 20 दिनों में 13 लोगों की जान अब तक जा चुकी है। 20 दिन पहले शुरू हुए कोहरे के पहले दिन ही रेलिंग तोड़ती हुई कार काली नदी में गिर गई थी। जिसमें तीन सवारों की मौत हो गई। इसी तरह की दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन

काली नदी में कार रेलिंग तोड़कर गिरने की घटना 18 दिसंबर को हुई। जब कैनाल रूट बाईपास पर झाल के पुल पर घने कोहरे में कार चालक को न रेलिंग नहीं दिखा। कार अनियंत्रित होकर पचास फीट नीचे नदी में गिर गई। दो सवारों की मौके मौत हो गई, जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा 19 दिसंबर को कोहरे के कारण सहावर में फरौली के निकट ने ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक व एक युवती की मौत हो गई । 1 जनवरी को पटियाली में टेंपो पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच बच्चों सहित 7 लोग घायल हुए। इसी दिन गंजडुंडवारा में बोलेरो ने राहगीर को रौंद दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। 2 जनवरी को मामो में रोडवेज ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार महिला की मौत हो गई। कोहरे के कहर के चलते एक दिन पूर्व शनिवार को कार अतरौली मार्ग पर पेड़ से टकरा गई। जिससे चार सवारों की मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए। वहीं कोहरे के कारण पटियाली में रविवार को बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। लगातार कोहरे के कारण दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

कासगंज। कोहरे के कारण शनिवार की रात्रि को कार पेड़ से टकरा गई। सड़क किनारे लगे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। जिसके कारण पेड़ों से हादसा होने का डर बना हुआ है। यातायात विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है। वहीं दुर्घटनाओं के लिए कैनाल रूट बाईपास, फोरलेन, सोरोंजी-सहावर मार्ग, पटियाली-बदायूं मार्ग काफी संवेदनशील हैं, लेकिन इन मार्गों पर संकेतक नहीं लगे हैं। जिससे कोहरे में वाहन चालकों को सड़क सही से दिखाई नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली, बैलगाड़ियों पर भी विभाग ने अभियान चलाकर रिफ्लेक्टर लगवाए हैं। रिफ्लेक्टर लगाने का क्रम जारी है। राजेश राजपूत, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed