{"_id":"5cb2140dbdec22146b5ed4b8","slug":"121555174413-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में सभा कराने पर भाजपा कार्यकर्ता पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में सभा कराने पर भाजपा कार्यकर्ता पर झोंका फायर
गांव में सभा कराने पर भाजपा कार्यकर्ता पर झोंका फायर
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र में स्थित हजारा नहर पर भाजपा कार्यकर्ता को रोककर उसके साथ छह बदमाशों ने मारपीट की। इसके बाद उस पर फायर कर दिया। इससे उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि वह बाल बाल बच गया। उसके बेहोश हो जाने पर बदमाश उसे मरा समझ कर छोड़ गए। सूचना पर मारहरा विधायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर माफी निवासी विवेक कश्यप पुत्र रामविलास शनिवार को देर शाम चुनाव प्रचार से वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान हजारा नहर के पास बाइक सवार छह बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया। उन्हें कार से उतारने के बाद उनके साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। इसके बाम बदमाशों ने तमंचा निकाल कर उन पर फायर कर दिया। लेकिन वह किसी तरह बच गया, लेकिन उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। गोली चलने के बाद विवेक बेहोश हो गया। जिसे बदमाश मरा समझ कर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और मामले की जानकारी पुलिस व मारहरा विधायक को दी गई। विवेक को होश आने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। विवेक ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया कि गांव में भाजपा की सभा कराने को लेकर गांव के लोगों ने ही उस पर हमला किया है। इस संबंध में मिरहची थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।