फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अरबों की संपति के मालिक हैं श्रीगिरिराजधरण महाराज

अरबों की संपति के मालिक हैं श्रीगिरिराजधरण महाराज

Thu, 21 Feb 2019 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
अरबों की संपति के मालिक हैं श्रीगिरिराजधरण महाराज
दानघाटी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित तीन प्रमुख मंदिरों में विराजमान गिरिराजधरण महाराज अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। किसी के पास विद्यालय है तो किसी के पास कोठी और महल हैं। खेती योग्य जमीन भी इन मंदिरों की संपत्ति में शामिल है। यह चौंकाने वाला आंकड़ा गोवर्धन में श्राइन बोर्ड के लिए जुटाए जा रहे संपत्ति के रिकार्ड में सामने आ रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेश पर राज्य सरकार गोवर्धन के तीन प्रमुख मंदिरों के लिए श्राइन बोर्ड का गठन करने जा रही है। इसमें गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र अंतर्गत मानसी मुकुट मुखारबिंद, जतीपुरा मुखारबिंद और दानघाटी मंदिर शामिल हैं। राज्य सरकार ने श्राइन बोर्ड के गठन के लिए इन तीनों ही प्रमुख मंदिरों की संपत्ति का ब्योरा भी मांगा है।
विज्ञापन


अब तक जुटाए गए आंकड़े बताते हैं कि इन तीन मंदिरों में विराजमान गिरिराजधरण महाराज अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। इसमें सबसे धनाढ्य मंदिर दानघाटी है। इस मंदिर के पास सबसे अधिक जमाराशि भी है। इसके अलावा गिरिराज वाटिका, कन्या विद्यालय और अन्य स्थान पर जमीन भी मंदिर के नाम पर है। इसी प्रकार मंदिर मानसीगंगा मुकुट मुखारबिंद की संपत्ति में जमा राशि के अलावा करीब 15 बीघा जमीन, गिरिराज बाग और खास महल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक इन मंदिरों की संपत्ति का अधिकृत आंकड़ा प्रशासन को नहीं मिल सका है। उक्त मंदिरों का नियंत्रण न्यायिक मजिस्ट्रेट के नियंत्रण में है। अब प्रशासन संबंधित न्यायिक मजिस्ट्रेट से शासन द्वारा मांगी जा रही जानकारी जुटा रहा है। एसडीएम नागेंद्र सिंह ने बताया कि एनजीटी के आदेश पर संपत्ति सहित तीन प्रमुख मंदिरों का विवरण जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed