{"_id":"5c699a2abdec224bc54aaabb","slug":"121550424618-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंजडुंडवारा में आज बाजार बंद का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंजडुंडवारा में आज बाजार बंद का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कस्बे में विभिन्न संगठनों ने पुलवामा के आतंकी हमले की घटना पर कड़ा आक्रोश जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। पाकिस्तान का पुतला फूंका। शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आज सोमवार को कस्बे के बाजार बंद रखने की विभिन्न संगठनों ने अपील की है। इस प्रदर्शन में हिंदू, मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।
विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भारतीय जनता पाटी, किसान मोर्चा व अन्य संगठनों के लोगों ने घटना पर कड़ा आक्रोश जाहिर करते हुए आतंकवाद को समाप्त करने की पुरजोर मांग की। लोगों ने कहा कि आतंकवादी घटनाएं पाकिस्तान के इशारे पर हो रहीं हैं। सरकार पाकिस्तान को कड़ा सबक दे। जिससे देश में फिर से इस तरह की घटनाएं न हों।
पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में हिंदू, मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सा लेते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर रमाशंकर मिश्रा, संजीव महाजन, रिषी अग्रवाल, शंभूदयाल, अभयपाल, नवीन, सुभाष गुप्ता, राजकुमार, मनमोहन अग्रवाल, शाहिद पॉपूलर, आशीष गुप्ता, विनोद वर्मा, राजीव गुप्ता, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद तारीक, मोहम्मद शमीम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।