{"_id":"5c1d2214bdec225715597fa5","slug":"121545413140-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन नहीं अब चाहिए समस्याओं का निराकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन नहीं अब चाहिए समस्याओं का निराकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पांच सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में धरना दिया। दिनभर प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने सीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह यादव ने बताया कि संगठन फार्मासिस्ट की जीपीएफ पासबुक व सर्विस बुक पूर्ण कराने, डीएम एरियर का भुगतान कराने, दीपावली बोनस दिलाने, सातवें वेतन के एरियर का भुगतान कराने व नवंबर माह के वेतन का भुगतान कराने की मांग कर रहा है।
इस संबंध में कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बाद भी आज तक इन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। इसी के चलते मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में फार्मासिस्टों ने धरना दिया। उन्होंने साफ कहा कि अगर 25 दिसंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे 26 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ऋषिप्रकाश यादव, विनोद शाक्य, मुकेश राठौर, जितेंद्र यादव, ताराचंद्र, रामवीर सिंह, मनोज पाल, विमलेश कुमार, दिनेश मिश्रा, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।