{"_id":"5bf997a9bdec2241cb56a561","slug":"121543083945-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्खनपुर थाना प्रभारी सहित तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्खनपुर थाना प्रभारी सहित तीन निलंबित
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर के चमरौली निवासी युवक अरविंद की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में एसएसपी सचिंद्र पटेल ने एसएचओ थाना मक्खनपुर सुजात हुसैन, एसआई मुनफेद अली, हैड मोहर्रिर वीरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। दक्षिण में तैनात लोकेंद्र सिंह को थाना मक्खनपुर के नए थाना प्रभारी बनाए हैं।
गांव चमरौली निवासी अरविंद यादव पुत्र महाराज सिंह की पुलिस हिरासत में लेने बाद अस्पताल में मौत हो गई थी। इस पर काफी हंगामा हुआ था। थाने में हुई पंचायत के बाद मृतक की पत्नी सुखदेवी की तहरीर पर गांव के ही विपक्षी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराने के कारण शव का अंतिम संस्कार रोक दिया था।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मामलों को खत्म करने का पत्र शिकोहाबाद के सीओ अजय चौहान को सौंपा था। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात महेंद्र सिंह को सौंप दी थी। साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर सुजात हुसैन, एसआई मुनफेद अली और हैड मोहर्रिर वीरेंद्र सिंह को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
जबकि थाना दक्षिण प्रभारी लोकेंद्र सिंह को थाना मक्खनपुर का नया प्रभारी बनाया है। शनिवार को उन्होंने थाने का कार्यभार संभाल लिया। वहीं साइबर सेल में तैनात प्रवेश कुमार को थाना दक्षिण का प्रभारी बनाया है। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि थाना मक्खनपुर प्रभारी सुजात हुसैन, एसआई मुनफेदअली व हैड मोहर्रिर वीरेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है।