फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सरेराह पति के दोस्त को चप्पलों से धुना, वीडियो वायरल

सरेराह पति के दोस्त को चप्पलों से धुना, वीडियो वायरल

Thu, 15 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सरेराह पति के दोस्त को चप्पलों से धुना, वीडियो  वायरल
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। एक दोस्त ने दूसरे से 25 रुपये उधार लिए। कुछ दिन बाद रुपये मांगने पर दोस्त ने रुपये देने में आनाकानी की। इसी दौरान युवक ने कहा कि अगर रुपये नहीं हैं तो अपनी पत्नी को भेज दे। इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर युवक हैरान रह गया।
विज्ञापन


दोस्त की पत्नी ने युवक की बीच सड़क पर चप्पलों से धुनाई कर दी। महिला द्वारा युवक को बीच सड़क पर पीटने का वीडियो वायरल हो गया। मामला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला का है। दो दोस्त साथ में खाना-पीना करते हैं।
विज्ञापन


एक युवक ने दोस्त से 25 रुपये चिलम पीने के लिए उधार लिए, और दोनों ने मिलकर चिलम का धुआं उड़ाया। कुछ दिन बाद युवक ने दोस्त से उधारी के 25 रुपये मांगे। जब दोस्त ने रुपये देने में आनाकानी की तो उसने दोस्त से मजाक में कहा कि अगर पैसे नहीं हैं तो पत्नी को भेज दे, रुपये पट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त द्वारा इतना कहना ही था कि उसके बाद कुछ मिनट बाद जो हुआ, उससे मोहल्ले में तमाशा लग गया। दोस्त की पत्नी युवक के पास पहुंची और गाली-गलौज करते हुए उसकी चप्पलों सें धुनाई कर दी। युवक को बीच सड़क पर महिला द्वारा पीटता देख लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान कुछ युवकों ने महिला द्वारा पीटने का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो नगर में चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed