{"_id":"5b915455867a55013c43a196","slug":"121536250965-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर जहर देकर महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर जहर देकर महिला की हत्या
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दहेज की खातिर नवविवाहिता की जहर देकर हत्या करने का ससुरालियों पर आरोप लगाया गया है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की रिपोर्ट मृतका के पिता ने थाना पिलुआ में दर्ज कराई है।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव बबली निवासी रीना (21) की शादी उसके पिता हाकिम सिंह ने कुछ माह पहले थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी अवनीश के साथ की थी। आरोप है शादी के बाद से ही ससुरालीजन महिला से दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर उसे परेशान करने लगे। आरोप है उसी मांग को पूरा न होते देख ससुरालियों ने महिला की जहर देकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी जब मायके वालों को हुई तो वे रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने घटना की शिकायत थाना पिलुआ पुलिस को दर्ज कराई। जिस पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिता ने पति, सास, ससुर, जेठ आदि के खिलाफ थाना पिलुआ में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है।