फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गंगा में उफान: बाढ़ और अतिवृष्टि से 231 मकान प्रभावित

गंगा में उफान: बाढ़ और अतिवृष्टि से 231 मकान प्रभावित

Thu, 06 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
गंगा में उफान: बाढ़ और अतिवृष्टि से 231 मकान प्रभावित
गंगा में उफान: बाढ़ और अतिवृष्टि से 231 मकान प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। जिले में बाढ़ और अतिवृष्टि का कहर लगातार चल रहा है। तमाम भवन धराशायी हो चुके हैं वहीं कई मौतें भी हो चुकी हैं। जिला प्रशासन के द्वारा लगातार पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान की जा रही है। जिले में अब 231 मकान बाढ़ और अतिवृष्टि के प्रभाव से गिरे हैं। 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि जिले में लगातार बाढ़ और अतिवृष्टि पीड़ितों की मदद की जा रही है। नियमानुसार दैवीय प्रकोप सहायता लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है जिससे पीड़ित परिवारों को सहारा मिल सके। प्रशासन के आंकड़े के मुताबिक जिले के 12 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 227 मकान बाढ़ और अतिवृष्टि से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसमें कासगंज तहसील से 104, पटियाली तहसील में 64, सहावर में 59 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी सहावर इलाके में 4 मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। आपदा में दो लोग कासगंज तहसील क्षेत्र में मौत का शिकार हुए जबकि 3 लोग सहावर में मौत का शिकार हुए हैं। आपदा में 21 लोग घायल हुए हैं। अब तक प्रशासन ने 143 पीड़ितों को आर्थिक सहायता वितरित की है। 65 मामलों में जांच की जा रही है। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों को तिरपाल दिए गए हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रहने का प्रबंध किया है। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ितों की मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed