{"_id":"5b71cacf42c7921e2459955e","slug":"121534184143-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली में विराजे केशवदेव, राजाधिराज ने लिया हिंडोले का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली में विराजे केशवदेव, राजाधिराज ने लिया हिंडोले का आनंद
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
डैमो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशवदेव मंदिर में हरियाली तीज पर हरी घटा सजाई गई। मंदिर प्रांगण को हरे वस्त्र, लता-पताओं व हरी वृक्षावली से सजाया गया था। देर रात्रि तक भक्तों का हुजूम दर्शन को उमड़ता रहा। द्वारिकाधीश में फल-फूलों का हिंडोला सजाया गया।
हरियाली तीज पर ठाकुर केशवदेव जी का आकर्षण शृंगार कर उन्हें गोल्ड कॉइन के कपड़े से बनी पोशाक धारण कराई गई। मंदिर के प्रवेश द्वार पर की गई सजावट और उपवन में नृत्य करते मोर एवं चहचहाते पक्षियों के मध्य ठाकुर केशवदेव के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर होते देखे गए।
भागवत भवन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में हिंडोले सजाए गए। संयुक्त मुख्य अधिशाषी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि 15 अगस्त को बैंगनी घटा का आयोजन होगा। वहीं तीज पर द्वारिकाधीश मंदिर में फल-फूलों का हिंडोला सजाया गया।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि 14 अगस्त को शाम सात बजे से रात्रि 8:30 बजे तक आसमानी घटा के दर्शन भक्त कर सकेंगे। इस दौरान मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, ब्रजेश कुमार, सुधीर, दीनानाथ शर्मा, राजीव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।