फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   शीतलाघाटी क्षेत्र में मकान फटने से लोगों ने किया पलायन

शीतलाघाटी क्षेत्र में मकान फटने से लोगों ने किया पलायन

Fri, 10 Aug 2018 11:35 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
शीतलाघाटी क्षेत्र में मकान फटने से लोगों ने किया पलायन
मथुरा । शहर के बीचों बीच पानी की पाइप लाइन के रिसाव से कई मकान फट रहे हैं। लगातार मकान फटने से क्षेत्र के दहशत है। कई लोग अपने घर से पलायन कर चुके हैं। सूचना के बाद भी नगर निगम अधिकारियों द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया है ।
विज्ञापन


वार्ड 59 के शीतलाघाटी, गजा पाइसा क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन रिसने से दर्जनों मकान फट गए हैं। धीरे-धीरे मकानों के फटने की संख्या बढ़ रही है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। जिन लोगों के मकान फटे हैं उनमें लक्ष्मीकांत पाठक, शशिकांत पाठक, गोखरन शर्मा, जगदीश शर्मा ,
विज्ञापन


पुरुषोत्तम लाल चतुर्वेदी, जोगेन्द्र शर्मा, गणेश चंद्र अग्रवाल, मोहन लाल अग्रवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, कृष्ण मुरारी शर्मा, राजू वर्मा, सपना शर्मा हरीशंकर शर्मा, महेश चंद्र अग्रवाल, नंदलाल वर्मा, राकेश वर्मा, राकेश चतुर्वेदी, अनिल अग्रवाल, पुष्पा देवी, प्रदीप चतुर्वेदी, केशवदेव चतुर्वेदी, प्रमोद , मुरारी लाल, सोहनलाल, केशव पंडा , मुरारीलाल, सोहन लाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पप्पू शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने घर की मरम्मत करा ली है उसके बाद भी मकान का फटना नहीं रुका है। केशव पंडा और पुष्पा देवी ने बताया कि उन्होंने कई दफा इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता भी की लेकिन कोई भी उनकी समस्या सुनने को तैयार नहीं है । यहां के निवासी भीम, केशव देव, प्रदीप आदि मकान फटने के कारण घर छोड़ कर चले गए हैं।


उनके द्वारा घरों की मरम्मत कराई जा रही है। वहीं, पार्षद नीलम गोयल ने बताया कि इस क्षेत्र में काफ पुरानी पाइप लाइन पड़ी हुई है। अब वह जर्जर हो चुकी है। उन्होंने किसी प्रकार से इस क्षेत्र के लिए 120 मीटर की पाइप लाइन स्वीकृत कराई लेकिन जलकल के पास 120 मीटर में मात्र 20 मीटर पाइप लाइन ही मिल सकी है। इसके चलते अभी पाइप लाइन नहीं डाली जा सकी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed