फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   संसद में गूंजी मथुरा की पेयजल समस्या

संसद में गूंजी मथुरा की पेयजल समस्या

Thu, 19 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
संसद में गूंजी मथुरा की पेयजल  समस्या
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने गुरुवार को संसद में मथुरा की पेयजल समस्या को उठाया। देश में पेयजल संकट पर चर्चा करते हुए सांसद ने मथुरा की स्थिति को भी सदन के समक्ष रखा।
विज्ञापन


संसद सत्र के दूसरे दिन संसद में बोलते हुए सांसद हेमामालिनी ने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत भंयकर पेयजल संकट से जूझ रहा है। 75 प्रतिशत घरों में पीने का पानी नहीं हैं, देश के करीब 60 करोड़ लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। वाटर क्वालिटी इंडेक्स में 122 देशों की सूची में भारत 120वें नंबर पर है। 2030 तक पानी की मांग उपलब्ध आपूर्ति से दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मथुरा में पीने के पानी का समस्या विकराल है। जिले का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा खारे पानी की समस्या से जूझ रहा है। कई इलाकों में तो आज भी लोग अन्य कामों में खारे पानी का उपयोग कर रहे हैं। कहा कि जल संवर्धन और पेयजल संरक्षण के प्रभावी उपाय किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed