फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे में दो की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे में दो की मौत

Tue, 10 Jul 2018 10:57 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे में दो की  मौत
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भदान के समीप मंगलवार सुबह प्राइवेट बस ने सब्जी लेकर जा रही मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सुरक्षा के लिहाज से पहुंचे एक्सप्रेस वे कर्मचारी को एंबुलेंस ने रौंद दिया। उसकी भी मौके पर मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार एवं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


आगरा से सब्जी लेकर औरैया जा रही मैक्स पिकअप मंगलवार सुबह तकरीबन चार बजे थाना नगला खंगर क्षेत्र के भदान के करीब पहुंची थी। तभी सामने से आ रही तेज गति से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स पिकअप चालक बिधूना की नई बस्ती लोहिया नगर निवासी सोनू राठौर (30) पुत्र सोबरन सिंह की मौत हो गई। वहीं सोनू पुत्र रामसेवक निवासी करौड़ी थाना बेंला जनपद औरैया गंभीर रूप से घायल हो गया। बस की टक्कर लगने से मैजिक क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें रखी सब्जियां एक्सप्रेस वे पर बिखर गई थीं। हादसे की जानकारी पर एक्सप्रेस वे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। टीम ने घायल को उपचार को जिला अस्पताल भेजा और एक्सप्रेस वे पर पड़ी सब्जियों को साफ करने लगे। तभी तेज रफ्तार से दिल्ली से शव लेकर बिहार जा रही एंबुलेंस ने राहत कार्य में जुटे टीम के सदस्य दयावीर (32) पुत्र रामदास निवासी फतेहपुर कर्खा थाना नसीरपुर को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चंदन पांडेय पुत्र शिवशंकर पांडे निवासी हरीपुर
विज्ञापन


पुरवा मेजरगंज सीतामणी बिहार सहित तीन लोग घायल हो गए। बताते हैं चंदन पांडेय अपने भाई मुकेश का शव लेकर बिहार जा रहे थे। एंबुलेंस चालक राजेश कुमार (46) पुत्र तारिक सिंह निवासी पवनबांस हिसार, कृष्णा (28) पुत्र माहेलाल निवासी मग्नीखेड़ा बड़सान हिसार चला रहे थे। पुलिस ने प्राइवेट बस चालक और एंबुलेंस चालक के खिलाफ मृतक दयावीर के चाचा शिवराज सिंह पुत्र अजंट सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सड़क हादसे में मृत दयावीर की पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका एक बेटा प्रांशु एवं एक बेटी शालू है। परिजन एवं रिश्तेदार ढांढस बंधा रहे हैं। पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा भी पीड़ितों को ढांढस बंधाने अस्पताल पहुंचे। वहीं दूसरे मृतक सोनू पर बेटा प्रांशु, अंशुल तथा बेटी रोली एवं एक बेटा चार माह का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed