{"_id":"5b3518604f1c1b614d8b8b05","slug":"121530206304-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल का शव फंदे पर लटका मिला
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल का शव फंदे पर लटका मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिढ़पुरा के ग्राम नौरी में प्रेमी युगल का शव पेड़ पर लटका मिला। दो शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। पुलिस प्रेमी युगल की मौत को आत्महत्या मानकर चल रही है।
सिढ़पुरा के गांव नौरी निवासी अमित कुमार पुत्र तालेवर का एटा के राजा के रामपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। युवक बुधवार को दोपहर अचानक घर से चला गया। इसके बाद उसने प्रेमिका को बुला लिया। युवक और उसकी प्रेमिका काफी देर तक घर नहीं लौटी। इस पर दोनों के परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। हालांकि किसी का कोई सुराग नहीं लग सका। देर रात ग्रामीणों ने नौरी गांव के बाहरी इलाके में सुबह पुल के निकट एक खेत में नीम के पेड़ पर दोनों के शव एक साथ लटके देखे। इसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुुंच गई। पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सूचना पर एसपी शिवहरि मीना, एसएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ पटियाली रविद्रपाल भी मौके पर पहुंच गए।
तीसरे नंबर का था युवक
कासगंज। युवक अमित पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। इसके अलावा उनकी एक छोटी बहन और है। वह इस समय इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। वह परिवार के कामकाज में भी हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
युवती के दुपट्टे से लटके थे शव
कासगंज। सिढ़पुरा के ग्राम नौरी में मिले प्रेमी युगल के शव नीम के पेड़ पर युवती के दुपट्टे से लटके मिले। चुन्नी के एक छोर से युवक के गले में फंदा लगा था तथा दूसरे छोर से युवती के गले में फांसी का फंदा लगा था। पुलिस ने दोनों के गले से फांसी का फंदा खोला एवं लटके शवों को पेड़ से नीचे उतारा।
तीन दिन पहले ही युवक के चचेरे बाबा की हुई थी मौत
कासगंज। युवक अमित के चचेरे बाबा नन्ने की मौत 26 जून को हुई थी। बुधवार को घर पर शुद्धि संस्कार था। परिवार के सभी सदस्य क्रिया में व्यस्त थे। तभी युवक घर से अचानक चला गया।
प्रेमी युगल ने एक साथ आत्महत्या की है। एक दिन पहले ही प्रेमी अपनी प्रेमिका को भगाकर लाया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस जांच कर रही है।
-शिवहरि मीना, एसपी कासगंज