फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आठ में से चार नलकूप खराब, कैसे मिलेगी पानी की समस्या से निजात

आठ में से चार नलकूप खराब, कैसे मिलेगी पानी की समस्या से निजात

Fri, 30 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
आठ में से चार नलकूप खराब, कैसे मिलेगी पानी की समस्या से  निजात
भोगांव। नगर पंचायत में गर्मी आते ही पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। पानी की समस्या से छुटकारा पाने लिए नगर पंचायत कर्मचारियों ने अभी तक कोई ठोस उपाय नहीं किए हैं। इससे लोग समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत में कुल आठ नलकूप हैं जिसमें से मात्र चार ही चालू हैं। इनसे नगर में बनी तीन पानी की टंकियों में पानी की सप्लाई की जा रही है। नलकूप संख्या एक की करीब दो वर्ष पूर्व पीडी करवाकर उसका कनेक्शन काट दिए थे जिस कारण वो बंद पड़ा है। नलकूप संख्या 2, 3, 4, 5 चालू हैं, जबकि नलकूप संख्या छह रामलीला मैदान में स्थित है जिसकी बोरिंग में बालू आने के कारण इसके पानी का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


नलकूप नंबर सात जो कि स्टेट बैंक के पास स्थित है वो अभी बंद पड़ा है। जिसका रिबोर भी कराया जा चुका है लेकिन नगर निगम के बिजली का संयोजन न कराए जाने के कारण चालू नहीं हो पा रहा है। नलकूप नंबर आठ जो मोहल्ला प्रेमचिरैया में स्थित है यह चालू होने से पहले ही विवादों के कारण आज तक बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारी हैंडपंप पर सबमर्सिबल लगाकर कब्जा
बरनाहल। ब्लाक क्षेत्र में सार्वजनिक हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप डाले जाने के कारण आम लोगों को पानी न मिलने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। प्रशासन क्षेत्रवासी अनी यादव, नवी आलम फौजी का कहना है कि पहले ही दर्जनों गांव में 60 फीसदी सरकारी हैंडपंपों पर सबमर्सिबल लगाकर कब्जा किया जा चुका है। जिन लोगों के दरवाजे पर सरकारी हैंडपंप लगे हैं उनमें से अधिकतर लोगों ने हैंडपंपों मे सबमर्सिबल डाल रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed