फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   दो दिन में पुलिस ने बरामद किए 75 ट्रैक्टर,

दो दिन में पुलिस ने बरामद किए 75 ट्रैक्टर,

Wed, 28 Mar 2018 07:52 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
दो दिन में पुलिस ने बरामद किए 75 ट्रैक्टर,
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। राजस्थान और मथुरा पुलिस ने मिलकर दो दिनों में 75 ट्रैक्टर बरामद कर लिए हैं। पहले दिन छाता कोतवाली के खायरा गांव से 52 ट्रैक्टर बरामद किए थे, जबकि बुधवार को पुलिस ने छापा मारकर 23 ट्रैक्टर और जब्त कर लिए हैं। सभी ट्रैक्टर जालसाजी करके हरियाणा और राजस्थान से लाकर यहां बेचे गए हैं। पुलिस को शक है कि कुछ ट्रैक्टर चोरी के भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने खायरा गांव से 52 ट्रैक्टर पकड़े थे। यह सभी ट्रैक्टर लोगों के घरों में खड़े थे। इनमें कई तो बिल्कुल ऐसे हैं जैसे सीधे शोरूम से निकलकर आए हों। पुलिस को
विज्ञापन


किसी भी ट्रैक्टर के कागजात नहीं मिल सके हैं। इनमें 18 ट्रैक्टर तो राजस्थान के बीकानेर से यहां लाए गए थे। पुलिस ने दूसरे दिन भी ट्रैक्टरों की तलाश जारी रखी। दूसरे दिन भी पुलिस ने खायरा से 16 ट्रैक्टर बरामद कर लिए हैं। जबकि कोसीकलां के गांव जाब से सात ट्रैक्टर बरामद किए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि अभी और ट्रैक्टरों की बरामदगी होगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि नेटवर्क की जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। यह एक बड़ा रैकेट है। इस रैकेट से जुड़े लोगों ने सीधे साधे किसानों को सस्ते का लालच देकर ट्रैक्टर बेचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 नामजद और 34 अज्ञात पर मुकदमा
छाता पुलिस की छापामारी में गांव खायरा से बरामद 52 ट्रैक्टरों का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें 18 नामजद किए गए हैं, जबकि 34 अज्ञातों को शामिल किया गया है। पुलिस ने चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए हैं।


एसएसपी प्रभाकर चौधरी के नेतृत्व में छाता कोतवाली के गांव खायरा में की छापामारी कार्रवाई से फर्जीवाड़े के बड़ा नेटवर्क सामने आया है। मंगलवार को छाता पुलिस ने 52 ट्रैक्टर बरामद किए, जो कि बिल्कुल नए प्रतीत हो रहे हैं। कोतवाली प्रभारी प्रमोद पवार ने कोतवाली में बरामद हुए ट्रैक्टरों का मुकदमा दर्ज कराया है। जिन घरों से यह ट्रैक्टर बरामद हुए हैं, उनको मुकदमे में शामिल किया गया है। पुलिस की मानें तो नामजदों में नंदकिशोर, गिर्राज, शंकर, नंदो, मुरारी भगड़, श्यामसुंदर, भगवत, लक्ष्मण, मोनू, सियाराम, धनीराम, गणेश, रमेश, हरदेव, चिरमोल, भगवत, रामदेई, लक्ष्मीनारायण शर्मा के अलावा 34 अज्ञात हैं। कोतवाली प्रभारी प्रमोद पवार ने बताया कि नामजदों से ट्रैक्टर के कागजात मांगे गए हैं। अगर कागजात नहीं दिखाए तो गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इन सभी पर 41/102 सीआरपीसी और धारा 411 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed