{"_id":"5ab7dae24f1c1b51408b4fdf","slug":"121521998562-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा के युवक से लूट कर भाग रहे तीन लुटेरे पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा के युवक से लूट कर भाग रहे तीन लुटेरे पकड़े
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
UP POLICE
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा (मैनपुरी)। एटा निवासी युवक से लूट कर भाग रहे दो लुटेरों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। उनकी जमकर धुनाई करने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। लुटेरों ने ग्रामीणों के घेराबंदी करने पर फायरिंग भी की। लुटेरों के कब्जे से तमंचा, लूटी गई नकदी व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस थाने में लुटेरों से पूछताछ कर रही है।
जनपद एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला भोज निवासी अजय उर्फ बंटी रविवार की शाम करीब तीन बजे बाइक से कस्बा दवाई लेने आए थे। शाम करीब तीन बजे जब वह वापस जा रहे थे। तभी औंछा लखोरा मार्ग पर गांव गोपालपुर के पास पीछे से आए डिस्कवर बाइक सवार तीन लुटेरों ने तमंचा के बल पर 20000 हजार की नकदी, कागजात लूट लिए।
बाइक की चाबी निकाल कर भाग गए। लुटेरों के भागते ही अजय ने शोर मचाया तो ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। तो लुटेरों ने ग्रामीणों पर कई राउंड फायर किए। फायरिंग होने के बावजूद ग्रामीण पीछा करते रहे। अंत में घेराबंदी कर लुटेरों को दबोच लिया। ग्रामीणों ने लुटेरों की जमकर धुनाई करने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
थाने में पूछताछ में लुटेरों ने अपने नाम काला बंजारा पुत्र फुलबा बंजारा, सरमन पुत्र अनीस निवासी गांव रीछपुरा थाना कुरावली और अरमान पुत्र पप्पू निवासी गांव इस्माइलपुर बरनाहल बताया। लुटेरों के कब्जे से पुलिस को तमंचा, लूटी गई नकदी व अन्य माल बरामद हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पूछताछ कर रही थी।