फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना में शामिल शहीदों के गांव

मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना में शामिल शहीदों के गांव

Tue, 20 Mar 2018 09:13 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना में शामिल शहीदों के गांव
Indian Army - फोटो : file photo
मथुरा। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में शहीदों के गांव और अब तक विकास से अछूते रहे पिछड़े गांवों को प्राथमिकता दी गई है। पहली बार विकास कराने के लिए 40 में से शहीदों के नौ गांवों को इस योजना में शामिल किया है। इसमें शहीदों के पैतृक गांवों में उनके नाम से गेट और सड़क बनाकर शहीद की प्रतिमा लगेगी।
विज्ञापन


शहीदों के पैतृक गांव झंडीपुर, बेगमपुर, शहजादपुर पौरी, नगला देविया, शेरनगर, पातीपुरा, भरतिया, किलौनी तथा शहजादपुर इंदावली को पहली बार मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में शामिल किया है। इन गांवों के साथ इन पंचायतों के मजरों में भी विकास कार्य कराए जाएंगे। सीडीओ पवन कुमार गंगवार ने बताया कि शहीदों के गांवों में उनके नाम से शहीद द्वार, पथ बनेंगे तथा शहीद की पंचायत घर पर प्रतिमा लगेंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा गांव सकना, बासोंती, लाढ़पुर, जाफर नगर, पाली ब्राह्मणान, अकबरपुर, सिंहाना, तरौली सुमाना, अगरयाला, सिवाल, आजनौंठी, धानौता, चौडऱस, बहरावली, उमराला, सुरवारी, चिकसौली, ककरारी, गैंयरा, तेहरा महावन, इटौली, वंशै, इरौली जुन्नारदार, बकला, मिट्ठौली, देदनाबांगर, खाजपुर, दौलतपुर, दघेंटा, झरौठा गांवों को समग्र विकास के लिए चयनित किया गया है। सीडीओ ने बताया कि इन गांवों में आवास, संपर्क मार्ग, पेंशन, पेयजल, शौचालय सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed