{"_id":"5aa80d8b4f1c1bc1758b5532","slug":"121520962955-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा कंपनी ने गेहूं में 15 से 40 फीसदी नुकसान माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा कंपनी ने गेहूं में 15 से 40 फीसदी नुकसान माना
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
crops
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। चार मार्च को बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को 15 से 35 फीसदी तक नुकसान हुआ है। बीमा कंपनी ने सर्वे करने के बाद कृषि विभाग को रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें गेहूं, आलू और सरसों को नुकसान बताया गया है।
चार मार्च को हुई ओलावृष्टि व बरसात को लेकर कृषि विभाग व जिला प्रशासन के सर्वे के बाद किसान फसल बीमा कंपनी टाटा एआईजी ने गांवों में फसल के नुकसान का सर्वे कराया। सर्वेयरों ने गांव हुसैनी में 10, पैगांव में 20, फालेन में 30, खायरा में 30, जॉब में 35, लाढ़पुर में 20, सुरवारी में 10, रनवारी में 30, शेरगढ़ में 20, नंदगांव में 35, बठैनकलां मेें 40, गिडोह में 35, कांमर में 20, दहगांव में 20 प्रतिशत नुकसान का आकलन भेजा है। वहीं खरौठ में 20, बाजना मेें 20, नौहझील में 30, सुल्तानपट्टी में 25, कोलाहर में 25, गढ़ी कोलाहर में 20, सल्ल में 30, सद्दीकपुर में 25, लालपुर में 25, चांदपुर कलां में 25, बलीपुर में 25, पचहरा मेें 20, सुहागपुर में 20, बाघई में 40, अवाखेड़ा में 50 प्रतिशत नुकसान बताया है। मांट के गांव पानीगांव में 15, सूरज में 20, दीवाना में 20, किनारई 20, हृदय पोखर मेें 15, मदैम में 20, नीमगांव में 15, सिहोरा में 20, कारब में 15 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया है। उपकृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की रिपोर्ट पहले सौंप दी गई है। अब बीमा कंपनी की रिपोर्ट तैयार की गई है, उसे भेजा जा रहा है।
250 किसानों ने दर्ज कराई शिकायत
मथुरा। ओलावृष्टि, बरसात और तेज हवा चलने से खराब हुई फसल को लेकर दो दिन में कृषि उपनिदेशक कार्यालय में 250 से अधिक किसानों ने फसल में नुकसान को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उपकृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों की शिकायत दर्ज कराकर बीमा कंपनी के सर्वेयरों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी जा रही है।