फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   एक ही केंद्र पर होगी किसानों से आलू की खरीद

एक ही केंद्र पर होगी किसानों से आलू की खरीद

Mon, 12 Mar 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
एक ही केंद्र पर होगी किसानों से आलू की खरीद
potato - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। जिले में आलू उत्पादक किसानों के आलू खरीदने के लिए उद्यान विभाग ने मात्र एक केेंद्र निर्धारित किया है। यह केंद्र कासगंज की गल्ला मंडी में खोला गया है। शासन ने आलू खरीद के लिए 549 रुपये क्विंटल का भाव निर्धारित किया है, लेकिन अभी तक एक भी किसान आलू खरीद केंद्र पर नहीं गया है।
विज्ञापन


5200 हेक्टेयर में आलू की बुवाई की गई। जिले में 140000 मीट्रिक टन आलू उत्पादन का अनुमान है। अब आलू पककर तैयार हो चुका है। किसान ने अपना आलू कोल्ड स्टोर में भंडारण करना शुरू कर दिया है। शासन सेे आलू खरीद के लिए दिशा निर्देश मिलने के बाद उद्यान विभाग ने आलू खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। गल्ला मंडी में एक केंद्र खोला गया हैै।
विज्ञापन


इसके लिए उत्तर प्रदेश सहकारी संघ को आलू खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खरीद के लिए शासन से 3000 मीट्रिक टन आलू खरीदा लक्ष्य मिला है। जिले का क्षेत्रफल काफी बढ़ा है। ऐसे में दूर दराज के किसानों को इस केंद्र का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र तक आलू लाने में उन्हें काफी भाड़ा देना पड़ सकता है। खरीद केंद्र को शुरू हुए तीन दिन का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक एक भी किसान केंद्र पर आलू बेचनेे नहीं पहुंचा है।
जिले में वर्ष 2017 में आलू की बंपर पैदावार हुई। किसानों ने शासन के खरीद केंद्र पर आलू बेचने की बजाय कोल्ड स्टोर में आलू लगाना उचित समझा। जिन किसानों ने कोल्ड में आलू नहीं लगाया उन्होंने बाजार में इसकी बिक्री कर दी, लेकिन खरीद केंद्र पर एक भी किसान आलू बेचने नहीं पहुंचा।


उद्यान विभाग पर नहीं भंडारण के इंतजाम
उद्यान विभाग के पास आलू खरीद के बाद भंडारण के इंतजाम नहीं है। निजी क्षेत्र के 11 कोल्ड स्टोर जिले में संचालित हैं। इन कोल्ड स्टोर की भंडारण क्षमता 8000 मीट्रिक टन है। इन कोल्ड स्टोर पर लगातार किसानों के पहुंच रहे हैं। जिससे ये कोल्ड स्टोर भरने की ओर है।
आलू खरीद के लिए केंद्र खोलने के साथ ही सहायक उद्यान निरीक्षक को भी नियुक्त कर दिया है, ताकि वे खरीद पर नजर रख सकें।
- एनडी त्रिपाठी, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed