फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत, नौ घायन

सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत, नौ घायन

Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत, नौ घायन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo pic
एटा/मिरहची। थाना मलावन के मधुपुरा समीप बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। वहीं शिकोहाबाद रोड पर टैंकर की टक्कर से घायल ऑटो सवार युवक की उपचार को ले जाते समय मौत हो गई। इधर, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बालक की मौत हो गई। वहीं अन्य हादसों में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हाथरस के न्यू कॉलोनी सिकंदराराऊ निवासी मीना देवी (45) पत्नी बनी सिंह अपने बेटे मोरध्वज के साथ बाइक से थाना मलावन क्षेत्र के मधूपुरा के समीप से गुजर रही थी। तभी अचानक बाइक से मीना देवी सड़क पर गिर गई। आनन-फानन में राहगीरों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इधर, ऑटो सवार थाना रिजोर क्षेत्र के गांव जार निवासी आलोक (26) पुत्र श्रीकिशन को भांवरपुर के समीप टैंकर की चपेट में आकर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल से भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना मिरहची क्षेत्र के अचलपुर मार्ग पर सड़क पार करते समय ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मोहम्मद कैफ (12) मुश्ताक अली की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ईंटों से भरा ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सुमन सिंह पत्नी सरमन सिंह, सोनिया पुत्री सरमन और उसका भाई कौशल निवासी कृष्णा नगर लखनऊ और अंकुश पुत्र प्रमोद एवं आकाश निवासी नई बस्ती शहर के आगरा रोड चुंगी समीप बाइक और कार की टक्कर में घायल हो गए। वहीं स्नेह देवी निवासी भाऊपुरा जैथरा सैनिक अस्पताल के समीप कैंटर की टक्कर और राजकुमार और उसका बेटा निहाल एवं दीपू पुत्र अजय कुमार निवासी बोदर थाना सहावर कासगंज मंडी समिति अलीगंज रोड पर बाइक फिसलने से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, चार गंभीर घायल
सोरों। कछला गेट पर विकासखंड कार्यालय के सामने शनिवार रात ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से चार को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।


बरेली के कटरा चांद खां निवासी नीरज (28) पुत्र कल्लू, सनी (28) पुत्र ख्ेामकरण, विजय (24) पुत्र गंगासहाय, विकास (19) पुत्र हरिप्रसाद, दीपक (18) पुत्र कल्लू कार में सवार होकर बरेली जा रही थे। रात तकरीबन डेढ़ बजे कछला गेट पर अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से नीरज, सनी, विजय, विकास को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed