{"_id":"5a91770b4f1c1bd04b8b77ab","slug":"121519482635-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंख में बनेगा नया बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंख में बनेगा नया बिजलीघर
Updated Sat, 24 Feb 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कसबा सौंख में नया 132 केवी का बिजलीघर बनेगा। इससे आसपास के बिजलीघरों की ओवरलोडिंग की खत्म हो जाएगी। क्षेत्र के ग्रामीणों को भरपूर बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख स्थित 33 केवी बिजलीघर से आठ फीडर व 150 से अधिक गांव व मजरे जुड़े हुए हैं। सौंख बिजलीघर को अब तक गोकुल 220 केवी बिजलीघर से बिजली दी जा रही है। गोकुल बिजलीघर के ओवरलोड होने के कारण सौंख व आसपास के बिजलीघरों की बिजली बंद करनी पड़ती है। एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि अब सौंख में नया 132 केवी बिजलीघर बनाया जाएगा।
इससे सौंख क्षेत्र की गोकुल पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। इसके लिए 3.25 एकड़ जमीन तलाश की जा रही है। सौंख में बिजलीघर बन जाने से गोकुल, औरंगाबाद व आसपास के बिजली घरों का लोड भी कम हो जाएगा। सौंख में 132 केवी बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव शासन ने मांगा है। शीघ्र ही प्रस्ताव मंजूर होने पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन