फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बैंक लॉकर में रखे आपके बहुमूल्य जेवर की सुरक्षा भी आपकी

बैंक लॉकर में रखे आपके बहुमूल्य जेवर की सुरक्षा भी आपकी

Thu, 22 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बैंक लॉकर में रखे आपके बहुमूल्य जेवर की सुरक्षा भी आपकी
atm
कासगंज/एटा।
विज्ञापन

अपने बहुमूल्य कीमती जेवर और अन्य चीजों को लोग बैंक के लॉकर में सुरक्षित मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बैंक लॉकर की सुरक्षा अधिक रहती है यह बात सही है, लेकिन यदि कोई लॉकर से चोरी कर लेता है या किसी दुर्घटना में लॉकर में रखा सामान नष्ट हो जाता है तो बैंक की कोई गारंटी नहीं है।
कानपुर की बैंक में लॉकर तोड़कर चोरी होने की वारदात के बाद बैंक ग्राहक डर गए हैं। कारोबारी शशिकांत का कहना है कि लोग बैंक पर भरोसा करके लॉकर में कीमती जेवर और अन्य सामान भी रखते हैं। कासगंज पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक विजय कुमार का कहना है कि बैंक के लॉकर में रखे सामान की जिम्मेदारी बैंक की नहीं है। इसके लिए उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार है क्योंकि उपभोक्ता बैंक के लिए लॉकर का स्वयं इस्तेमाल करता है। एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक शगुन अग्रवाल का कहना है कि लॉकर की सुरक्षा बैंक की जिम्मेदारी है। फिर भी कोई लॉकर से सामान गायब होता है, चोरी होता है या कोई दुर्घटना घटती है तो बैंक की कोई जिम्मेदारी नहीं है। एटा में गुरुवार को अमर उजाला टीम ने स्थानीय बैंक शाखाओं में पहुंचकर लॉकरों की स्थिति की पड़ताल की। प्रबंधकों का कहना है कि नियमों के अनुसार बैंक का काम केवल शुल्क लेकर लॉकर उपलब्ध कराना है। बैंक इसकी सुरक्षा करती है, लेकिन अगर किसी घटना के दौरान लॉकर में रखे सामान का नुकसान होता है, तो बैंक उसके लिए जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन

- हमारे यहां लॉकर की फीस 1200 रुपये है। मगर लॉकर के अंदर रखे जेवर गायब होने या फिर चोरी होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। घटना होने पर पर हम रिपोर्ट दर्ज कराते हैं, लॉकर धारको को चोरी की रिपोर्ट की कॉपी मुहैया करा देते हैं। इंश्योरेंस भी हमारी ओर से नहीं कराया जाता है। अगर उपभोक्ता चाहता है तो वह अपना किसी भी कंपनी से इंश्योरेंस करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके आनंद, शाखा प्रबंधक, पीएनबी एटा

हमने अपनी पूरी शाखा का इंश्योरेंस कराया है। अगर कोई घटना होती है तो उस दौरान ही बैंक के उच्चाधिकारी निर्धारित करेंगे कि लॉकर धारकों को क्या देना है। किसी एक लॉकर को लेकर हमारे यहां कोई इंश्योरेंस नहीं होता है।
- अनिल मेहरा, शाखा प्रबंधक, एसबीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed