{"_id":"5a5f85a74f1c1b68268b4de7","slug":"121516209575-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 जनवरी तक कराना होगा शौचालयों निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 जनवरी तक कराना होगा शौचालयों निर्माण
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बजीरपुर कोटला: शौचालय अधूरे, फिर भी ओडीएफ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गांवों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शौचालयों के निर्माण और स्थिति में सुधार को लेकर जिला प्रशासन ने पहल की है। सीडीओ ने सभी ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को 31 जनवरी तक स्कूलोें और आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालयाें के निर्माण के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एडीओ पंचायत से हर माह के अंत में आख्या मांगी गई है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों के शौचालयों के निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने निर्देशों में कहा है कि सभी विद्यालयों में शौचालयों की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही शौचालय में तीन फीट तक टाइल्स, रोशनदान और नल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही बालिका शौचालय में अंदर हुक और दर्पण लगेगा। शौचालय और हाथ धोने के लिए जलापूर्ति हेतु आधा हॉर्स पावर की सबमर्सिबल पंप और 300 लीटर की टंकी, पांच टंकी वाला वॉशवेशिन, स्वच्छता के संदेश की चित्रात्मक पेंटिंग कराई जाएगी। इसके अलावा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षाओं में टाइल्स लगाए जाएंगे। साथ ही विद्यालय के मुख्य गेट से कक्षा और शौचालय में जाने हेतु इन्टरलॉक कराया जाएगा।
सीडीओ ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रधान व सचिव अभियान चलाकर 31 जनवरी, 2018 तक काम को पूरा करेंगे। साथ ही एडीओ पंचायत कार्य समाप्ति की आख्या उपलब्ध कराएंगे। कार्य नहीं होने पर प्रधान सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।