{"_id":"5a4f82e14f1c1b47198b5042","slug":"121515160289-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन का सीवर बंद, जीआरपी थाने के पीछे भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन का सीवर बंद, जीआरपी थाने के पीछे भरा पानी
Updated Fri, 05 Jan 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
जलभराव
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रेलवे जंक्शन की सीवर लाइन शुक्रवार को बंद हो गई। लाइन बंद हो जाने से जीआरपी थाने के पीछे बने मेन हॉल से गंदा पानी ओवरफ्लो हो गया और थाने के पीछे भर गया।
मथुरा जंक्शन के पे एंड यूज आठ शौचालयोें का ठेका 22 दिसंबर को खत्म हो गया। इसके बाद नया ठेका शुरू नहीं किया गया है। इससे शौचालय गंदे पड़े हैं।
शुक्रवार सुबह गंदगी के चलते जंक्शन की सीवर लाइन चोक हो गई और मेन हॉल ओवरफ्लो हो गए। इससे जीआरपी थाने के रसोई घर के पास सीवर का पानी भर गया। रेलवे के इंजीनियर वर्क्स व अन्य कर्मचारियों ने प्लेटफार्म सात पर पंप सेट लगाकर चोक सीवर लाइन के पानी को निकालने का प्रयास किया। दिन भर पंप सेट चलता रहा, लेकिन सीवर साफ नहीं हो सकी।
इससे प्लेटफार्म सात पर आगरा एंड की ओर सीवर का पानी बहता रहा। सीवर चोक होने से यात्री शौचालय का प्रयोग नहीं कर सके। घंटों लेट चल रही ट्रेनों का जंक्शन पर इंतजार कर रहे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
’जंक्शन की सीवर लाइन चौक हो गई है। सीवर सफाई के लिए आईओ डब्लू की टीम काम कर रही है। एक दो दिन में सीवर साफ हो जाएगा’
एनपी सिंह, स्टेशन डायरेक्टर मथुरा जंक्शन