{"_id":"5a4e3b9f4f1c1b10788b6718","slug":"121515076511-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पक्के अतिक्रमण तोड़ेगा नगरनिगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पक्के अतिक्रमण तोड़ेगा नगरनिगम
Updated Thu, 04 Jan 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर निगम नए साल में सड़क किनारे तैयार किए गए पक्के अतिक्रमणों को ढहाएगा। इसके लिए निगम की ओर से प्लान तैयार किया गया है। पहले इन पक्के अतिक्रमणों का चिन्हीकरण करेगा, उसके बाद इन्हें तोड़ने की कार्रवाई कृष्णानगर से शुरू होगी।
अभी तक दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा नगर निगम अब पक्के अतिक्रमणों को ढहाने के लिए अभियान चलाएगा। इसके चिन्हीकरण की जिम्मेदारी इंजीनियरों को सौंपी गई है। नगर निगम के इंजीनियर दो दिन के अंदर शहर भर के पक्के अतिक्रमणों का चिन्हीकरण करेंगे। इसके बाद निगम के स्वास्थ्य विभाग, कर विभाग और निर्माण विभाग के अधिकारी इस अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू करेेंगे।
इन अधिकारियों में निर्माण विभाग के मुख्य इंजीनियर प्रदीप मित्तल, कर निर्धारण अधिकारी भरतलाल और स्वास्थ्य अधिकारी संजीव यादव शामिल हैं। गुरुवार को बैठक कर नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्हाेंने बताया कि चिन्हांकन के बाद जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।