{"_id":"5a25898d4f1c1ba7678bf960","slug":"121512409485-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरत शाह सूफी का उर्स दस दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत शाह सूफी का उर्स दस दिसंबर से
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दरगाह हजरत शाह सूफी सैय्यद हमीउद्दीन चिश्ती का तीन दिवसीय 797वां उर्स मुबारक दस दिसंबर से शुरु होगा। हाजी सलीम मैनेजर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने उर्स कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।
दरगाह कमेटी के डा. वकार उद्दीन अहमद ने कहा कि दरगाह हजरत शाह सूफी का उर्स मुबारक 10 दिसंबर को कुरान ख्वानी से शुरु होगा। शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन होगा।
मुशायरे में मशहूर शायर इकबाल अशअर देहलवी, नईम अख्तर खादमी, इमरान प्रतापगढ़ी, हाशिम फिरोजबदी, तरन्नुम कानपुरी, सबा बलरामपुरी, निजामत नदीम फर्रुख के अलावा शहर के उस्ताद और शायर शिरकत करेंगे। 11 दिसंबर को शबदारी में अलीगढ़, अमरोहा, शहर के मशहूर कव्वाल अनवर साबरी को दावत दी गई है।
विज्ञापन
12 दिसंबर को सुबह 10 बजे कुल शरीफ और लंगर होगा। जायरीन के लिए सर्दी से बचने का पूरा इंतजाम किया जाएगा। बैठक में मोहम्मद इफ्तिखार जहीर, शमसुद्दीन एडवोकेट, हाशिम फिरोजाबादी, हाजी राशिद अनवर, शहनोज अलीम, कासिम शफी, हाजी निहाल मैनेजर, असगर मैनेजर, हाजी अली मोहम्मद, वाजिद अली नूरी, हनीफ खाकसार, सलीम धम्मू, मोहम्मद आमिर खान, मोहम्मद युसूफ मौजूद रहे।