{"_id":"5a10773a4f1c1bf4688bc044","slug":"121511028538-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में तीन स्थानों पर खुदवाई लाइन, नहीं मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में तीन स्थानों पर खुदवाई लाइन, नहीं मिली सफलता
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आगरा गेट टंकी से जुड़ी लाइन में ब्लॉकेज की समस्या से टंकी से जुड़े क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से पेयजल समस्या से बरकरार है। जलकल विभाग द्वारा समस्या के निदान के लिए तीन स्थानों पर लाइन खुदवाई गई लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली।
आगरा गेट स्थित जलकल विभाग में दो ओवरहेड टैंक व एक भूमिगत जलाशय बना हुआ है। आगरा गेट टंकी से सदर बाजार, जलेसर रोड, डाकखाना चौराहा, पुरानी मंडी, घंटाघर, स्टेशन रोड, नालबंद चौराहा सहित विभिन्न मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति होती है। पिछले चार दिनों से आगरा गेट टंकी से होने वाली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
निर्धारित समय तक पानी न मिलने के कारण टंकी से जुड़े क्षेत्र की जनता परेशान है। जनता की शिकायत पर जलकल विभाग द्वारा टंकी न भरने का मुख्य कारण जानने के लिए जलकल विभाग गेट के सामने, रोडवेज बसस्टैंड के निकट तथा महावीर नगर गली नंबर चार के निकट सड़क खुदाई कर पाइप लाइन की जांच कराई गई है।
विज्ञापन
एक स्थान पर पाइप लाइन के अंदर कुछ फंसा हुआ था, जिसे कर्मचारियों ने निकाल दिया। इसके बावजूद टंकी में पानी का प्रेशर नहीं बढ़ा। शनिवार को बस स्टैंड गली नंबर के सामने पुन: लाइन खुदवाई गई। जलकल विभाग के अवर अभियंता मुंशीलाल वर्मा ने बताया कि पाइप लाइन में ब्लॉकेज आने के कारण पेयजल समस्या बनी हुई है। समस्या दूर कराने को निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।