{"_id":"5a0700a44f1c1b86698bac53","slug":"121510408356-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्राधिकरण के जेई-एई अवैध निर्माण पर शपथ पत्र देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्राधिकरण के जेई-एई अवैध निर्माण पर शपथ पत्र देंगे
Updated Sat, 11 Nov 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
मथुरा। तमाम सख्ती के बावजूद धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माण पर सख्त हुए प्राधिकरण ने जेई एई को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया है। अब जेई-एई को शपथ पत्र देना होगा कि उनके क्षेत्र में कोई अवैध निर्माण नहीं हो रहा है। प्राधिकरण सचिव ने इस बाबत विभाग के सभी जेई-एई को पत्र लिखकर 20 नवंबर तक का मौका दिया है।
विकास प्राधिकरण मथुरा-वृंदावन में अवैध निर्माण का सिलसिला रुक नहीं पा रहा है। शहर से लेकर गांव-देहात तक प्राधिकरण के नियमों को ताक पर रखकर अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में कई दफा प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और सचिव द्वारा जेई-एई को चेतावनी भी दी गई है लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।
अब प्राधिकरण के सचिव रमेश चंद्र ने विभाग के 12 जेई और और पांच एई को पत्र लिखा है कि वह 20 नवंबर तक यह सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र में कोई अवैध निर्माण नहीं हो रहा है। इसके बाद वे इस बात का शपथ पत्र दें। सचिव रमेश चंद्र ने बताया कि यदि किसी जेई-एई के क्षेत्र में अवैध निर्माण होता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गोविंद नगर और नए बस स्टैंड पर हो रहा अवैध निर्माण
मथुरा। गोविंद नगर क्षेत्र में तमाम प्रयासों के बावजूद अवैध निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जाता है कि इनमें से एक बिल्डिंग भाजपा नेता की है तो दूसरी एक उद्योगपति की। एक बिल्डिंग को प्राधिकरण सील भी कर चुका है।