{"_id":"617d3d102e15bb69e31aacfa","slug":"12-patients-of-dengue-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, सात बच्चों समेत 11 हुए डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, सात बच्चों समेत 11 हुए डिस्चार्ज
Sun, 31 Oct 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:10 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सात बच्चों समेत 11 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए हैं। पांच बच्चों समेत आठ नए मरीज भर्ती किए हैं।
विज्ञापन
डेंगू (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुखार के 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें आगरा और फिरोजाबाद के चार-चार मरीज हैं। हाथरस के दो और एटा-मैनपुरी के एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि चार नए मरीज मिलने पर आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या 588 हो गई है। चार मरीजों की डेंगू से मौत हुई है। इनमें से 287 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सात बच्चों समेत 11 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए हैं। पांच बच्चों समेत आठ नए मरीज भर्ती किए हैं। अभी डेंगू वार्ड में 19 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से नौ बच्चे और 10 वयस्क हैं।
विज्ञापन
दिन का तापमान कम होने पर कम होंगे मामले
एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर गोयल ने बताया कि तापमान कम होने पर डेंगू के मच्छर एडीज से राहत मिलेगी। सामान्य तौर पर दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर मच्छर प्रभावी नहीं होगा। इसका लार्वा तैयार नहीं होगा।
अभी रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम है लेकिन दिन का तापमान लगभग 28-29 डिग्री सेल्सियस है। दिवाली के बाद दिन का तापमान कम होगा तो डेंगू के मामले तेजी से कम होने की संभावना है।