फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12 died in mathura due to polluted water

मथुरा में डायरिया का कहर, अब तक 12 की मौत

Fri, 19 May 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला टैंटीगांव (मथुरा)
ब्यूरो/ अमर उजाला टैंटीगांव (मथुरा) Updated Fri, 19 May 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
12 died in mathura due to polluted water
चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के सुरीर क्षेत्र में फैले डायरिया ने लगातार दूसरे दिन पांच लोगों की जिंदगी छीन ली। गांव सिर्रेला की महिला ने और गांव औहावा में दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। लक्ष्मणपुरा, लालगढ़ी में दो की मौत हो गई। यहां 12 से अधिक गांव में सैकड़ों लोग बीमार हैं। अब तक डायरिया से मौतों की संख्या करीब 12 बताई जा रही है।
विज्ञापन


डायरिया की शिकार गांव औहावा की ज्योति (12) पुत्री मेघश्याम, गुड्डी (01) पुत्री कालीचरन, लक्ष्मण पुरा की सविता (04) पुत्री लक्ष्मी नारायण ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। सिर्रेला गांव की नगमा अफरोज (30) पत्नी रियाजुद्दीन, चांदनी पुत्री प्रेमी (05) निवासी इरौली जुन्नारदार, विकास पुत्र मुकेश (11) निवासी गांव बेरा ने दम तोड़ दिया। गांव लालगढ़ी की किशोरी प्रभा की भी मौत गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव औहावा, भिदौनी, नगला गढ़रिया, बैकुंठपुर, सामौली, सरकोरिया, इरौली गूजर, हरनौल, लक्ष्मण पुरा, नगला जगरुपा, सिकंदरपुर, राजागढ़ी, सुदामागढ़ी, नया बांस, शीशागढ़ी, भदनवारा आदि गांव में डायरिया ने पांव पसार लिए हैं। कस्बा के आसपास ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चे बीमार पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गांव औहावा में प्रशांत (10), अंकित (07), तनुज (04), नगला जगरुपा में रश्मि (20), भिदौनी में भूरा (22), रोशनी (08), गुंजन (17), अंजू (15), गोविंद (06), नगला गढ़रिया में ऊषा (08), अविनेश (05), राजवीर (10), नीरज (12), जयपाल (10), जगवीर (06), गुंजन (06), जगन (08), ज्योति (06), पीयूष (07), सरकोरिया में रामू (06), योगिन्दी (03), सतेन्द्र (01), गुड़िया (06) बीमार हैं। 

वहीं मांट तहसील के 24 से अधिक बच्चों और 6 लोगों को शुक्रवार को वृंदावन स्थित सौ शय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सीएमएस डा. एसके मजूमदार ने बताया कि गांव जरुपा, सिरेला, नगला सुरीर के 24 से अधिक बच्चों का इलाज चल रहा है। साहिल, शिवरानी को आगरा रेफर किया गया है।

झोलाछापों के शिकंजे में सिसक रहे पांच सौ बीमार

12 died in mathura due to polluted water
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की लापरवाही से झोलाछापों के लिए डायरिया का कहर एक अवसर बन गया है। हाल ये है कि 12 से अधिक गांवों के करीब पांच सौ से अधिक बीमार लोग इन झोलाछापों के चंगुल में फंसे हैं। ऐसे में मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

सुरीर में डायरिया के कहर से दो दिन में ही दस लोग मर चुके हैं। मरने वालों में अधिकांश मजदूरों के बच्चे हैं। ये लोग झोलाछापों के चंगुल में थे। गांवों में लोग दम तोड़ रहे थे और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौतों से इंकार कर रहे थे। 

शुक्रवार को मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। अपर जिला अधिकारी प्रशासन अजय अवस्थी, एसडीएम मांट सदानंद गुप्ता,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके नैय्यर अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे। यहां उन्होंने चिकित्सकों की टीम को दिशा निर्देश दिए।

 

मौसम कर रहा बीमार, इन बातों का रखें ध्यान

12 died in mathura due to polluted water
पानी
-पानी शुद्ध पीएं, हो सके तो उबाल कर पीएं 
-कटे फल, सब्जियों का सेवन न करें
-चाट-पकौड़ी, खुले में रखे खाने-पीने के सामान का सेवन न करें 
-रसोई में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed