फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ओएचई लाइन में उलझी मालगाड़ी, दो घंटे ठप रहा कासगंज मार्ग

ओएचई लाइन में उलझी मालगाड़ी, दो घंटे ठप रहा कासगंज मार्ग

Mon, 29 Apr 2019 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
ओएचई लाइन में उलझी मालगाड़ी, दो घंटे ठप रहा कासगंज मार्ग
डैमो
मथुरा। कासगंज रेल मार्ग पर राया के निकट एक मालगाड़ी ओएचई लाइन के तार में उलझ गई। इससे करीब दो घंटे तक रेल मार्ग बाधित रहा। मालगाड़ी सहित कई पैसेंजर गाड़ियां फंसी रहीं। रात करीब 11 बजे इंजीनियरों द्वारा ओएचई तार को ठीक किया गया। तब जाकर इस रेल मार्ग से ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका था। ट्रैक बाधित रहने से यात्रियों का भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इधर ट्रैक पर पैसेंजर तथा जयपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन खड़ी रहीं ।
विज्ञापन

शनिवार की रात को कासगंज ट्रैक पर राया के गेट संख्या 355 के निकट ओएचई तार मालगाड़ी मेें उलझ गया। काफी दूर तक मालगाड़ी में फंसकर यह आगे तक चला गया। जिससे ओएचई लाइन टूट गई। जानकारी लगते ही मालगाड़ी रोकी गई । जब इसकी जानकारी गेट मैन ने अधिकारियों तक पहुंचाई तो ट्रैक को रोक दिया गया। बाद में विद्युतीकरण में लगी कंपनी के कर्मचारियों ने राया पहुंचकर काम शुरू किया।
विज्ञापन

इधर ट्रैक पर पैसेंजर तथा जयपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन खड़ी रहीं । यह तार इंजीनियरों द्वारा करीब 11 तक ठीक किया जा सका। तार ठीक होने के बाद ही ट्रेन ट्रैक पर दौड़ सकीं । रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अभी इलेक्ट्रिीफिकेशन का काम चल रहा है । इस दौरान तार किसी प्रकार से झूल गया था। जिससे कुछ ट्रेन बाधित हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी की लापरवाही से हो सकता था हादसा कासगंज रूट का इलेक्ट्रिीफिकेशन का काम चल रहा है। इसको इरकॉन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल मेड़ हाथरस तक काम कर दिया गया है परंतु कई स्थानों पर यह कार्य ठीक ढंग से नहीं किया गया है जिसके चलते तार ढीले होकर लटक रहे हैं । मालगाड़ी में तार के फंसने के बाद इलेक्ट्रिक का पूरा सिस्टम भी बंद हो गया था। यात्रियों का कहना है कि तार टूटने से कुछ भी हादसा हो सकता था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed