फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सड़कों पर लग रहा बाजार, शहर हो रहा जाम

सड़कों पर लग रहा बाजार, शहर हो रहा जाम

Mon, 29 Apr 2019 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर लग रहा बाजार, शहर हो रहा जाम
शहर में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। सड़कों तक दुकानें आ गईं। जिसने जहां चाहा गाड़ी खड़ी कर ली। कहीं टेंपो खड़ा कर दिया गया। लोग सब कुछ अपनी मर्जी से ही कर रहे हैं। अब इन हालातों में जाम तो लगेगा ही। शहर की सड़कों पर तो जाम लगने का प्रमुख कारण यही है। अतिक्रमण हटवाने की तरफ भी किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। एक दो दिन अभियान चलता है और फिर अफसर खामोश होकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

रविवार को मथुरा की सड़कों-तिराहे, चौराहों और बाजारों में जाम लगा रहा, लेकिन पुलिस की व्यवस्था कहीं नहीं दिखाई दी। जाम के झाम में वाहन फंसे रहे। दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। शहर के आर्य समाज रोड, डीग गेट, भरतपुर गेट, कोतवाली रोड, होलीगेट, मंडी रामदास, विकास बाजार, पुराना बस स्टैंड आदि रास्तों में जाम लगता रहा। नए बस स्टैंड पर भी जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन
मथुरा-भरतपुर मार्ग पर भी वाहन फंसने से लोग परेशान रहे। भीषण गर्मी में जाम के कारण राहगीरों की सांसें फूलने लगीं। ऐसे में पैदल राहगीरों को सड़क पार करना मुश्किल हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगने से जाम में फंसे लोग व्यवस्थाओं को कोस रहे थे। नरहौली चौराहा पर भी सड़क क्रास करना मुश्किल हो रहा था। मंडी चौराहा और गोवर्धन चौराहे पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती रही। नए बस स्टैंड पर भी यातायात व्यवस्था चरमराती रही। जाम के कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed