फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   टीकाकरण कराने में स्कूलों की आनाकानी, सीएमओ ने तैयार की रिपोर्ट

टीकाकरण कराने में स्कूलों की आनाकानी, सीएमओ ने तैयार की रिपोर्ट

Mon, 26 Nov 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
टीकाकरण कराने में स्कूलों की आनाकानी, सीएमओ ने तैयार की रिपोर्ट

विज्ञापन
फिरोजाबाद। रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने के लिए खसरा एवं रुबेला वैक्सीन स्कूलों में छात्र-छात्राओं को लगाई जा रही है। मगर कई स्कूल संचालक वैक्सीन लगवाने के लिए बहाने बनाते रहे। बहाना बनाने वाले स्कूलों की रिपोर्ट सीएमओ द्वारा डीएम को भेजी जाएगी।

सीएमओ एसके दीक्षित ने बताया कि सेंट जोंस स्कूल यूपीएसआईडीसी में टीकाकरण अभियान पहले से निर्धारित था। टीम गई, मगर वहां स्कूल का अवकाश कर दिया गया। टीम को वापस लौटना पड़ा। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि टूंडला के शारदा रमन इंटर कॉलेज में टीम पहुंची मगर वहां प्रधानाचार्य ने टीकाकरण कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन


तहसीलदार एवं टूंडला स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी विद्यालय में पहुंचे। इसके बाद टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। एसएस पब्लिक स्कूल में भी टीकाकरण कराने पर प्रधानाचार्य तैयार नहीं हुए। बाद में स्वास्थ्य विभाग की अन्य टीम पहुंची। टेरी स्काई स्कूल कच्चा टूंडला में टीम को अंदर नहीं घुसने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एका के मदरसा में भी टीम को बिना टीकाकरण किए वापस लौटना पड़ा। सीएमओ ने कहा कि जिन स्कूलों में टीकाकरण नहीं कराया गया है उसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed