{"_id":"5bd5f657bdec2269af6490a6","slug":"11540748887-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा ब्लू ने मुंबई इलेविन को हरा कर जीती चैंपियन ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा ब्लू ने मुंबई इलेविन को हरा कर जीती चैंपियन ट्राफी
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। ओम ग्लास मैदान पर आयोजित किए जा रहे आल इंडिया माथुर चतुर्वेदी क्रिकेट टूर्नामेंट-2018 का फाइनल मथुरा ब्लू ने जीत लिया। मुख्य अतिथि क्रिकेटर यशपाल शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
फाइनल मुकाबला मुंबई इलेविन और मथुरा ब्लू के बीच खेला गया। मुंबई इलेविन ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मथुरा ब्लू की टीम ने 15.4 ओवर में लक्ष्य को पूरा करते हुए तीन विकेट से चैंपियन ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
मैच का मैन ऑफ द मैच मथुरा के सुमित चतुर्वेदी दो विकेट और 25 रन बनाने पर दिया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मुंबई इलेविन के मनीष चतुर्वेदी रहे।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मुंबई इलेविन के सतीश चतुर्वेदी रहे। रनर ट्राफी उपविजेता मुंबई इलेविन को मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि प्रमुख क्रिकेटर यशपाल शर्मा और जनरल वीके सिंह द्वारा प्रदान की गई। चैंपियन ट्राफी मथुरा ब्लू की टीम को पदमभूषण पं. बनारसी दास चतुर्वेदी की स्मृति में डा. अपूर्व चतुर्वेदी द्वारा प्रदान की गई। इस दौरान यूपीसीए के उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, संयोजक नीलमणि चतुर्वेदी, राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली के डायरेक्टर एवं प्रिंसीपल डा. निशीथ चतुर्वेदी, केके चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, अरविंद चतुर्वेदी, अतुल चतुर्वेदी, अर्पित चतुर्वेदी मौजूद रहे।