फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रामलीला देखने गए युवक को गोली मारी, घायल

रामलीला देखने गए युवक को गोली मारी, घायल

Sun, 21 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
रामलीला देखने गए युवक को गोली मारी, घायल

विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर में रामलीला देखने आए एक युवक को मंचन स्थल के पीछे गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए।

आकाश गुप्ता पुत्र उमेश गुप्ता निवासी मोहल्ला इंद्रानगर अपने भाई दीपक के साथ कस्बे में अग्रवाल धर्मशाला के निकट आयोजित हो रही रामलीला देखने आया था। रास्ते में युवक की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। मंचन स्थल के पीछे युवक को गोली मार दी गई। जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर वहां सनसनी फैल गई। रामलीला देखने को एकत्र हुए लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल को थाने ले जाया गया। थाने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


युवक को तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं गोली के छर्रे लगने से आकाश के साथी शिवम और सोनू भी घायल हो गए। गोली मारने वाले युवक दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं। घटना से लोगों में आक्रोश था। लोगों की भीड़ थाने पर एकत्र हो गई। घटना की जानकारी पर भाजपा सहित कई हिंदूवादी नेता भी थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। देर रात मनुआ और मुखिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला का कहना है कि कस्बे में तनाव की स्थिति नहीं है। 16 अक्तूबर को दोनों पक्षों के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के चलते यह घटना हुई है। थाना पुलिस को मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed